नॉएडा के एक मैरिज हॉल में आतिशबाजी के कारण महिला के फ्लैट में लगी आग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2024

नोएडा। नोएडा में सेक्टर 49 थानाक्षेत्र के सेक्टर 51 में एक बारातघर में शादी के समय आतिशबाजी होने से निकट की केंद्रीय विहार सोसायटी में एक फ्लैट की बालकॉनी में आग लग गयी। इस फ्लैट में रहने वाली महिला ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में पोस्ट की। इस महिला ने ‘एक्स’ पर लिखा कि उसकी सोसाइटी के पास बने एक नामी ‘मैरिज हॉल’ में शादी के समय पटाखे चलाए जा रहे थे, जिसकी वजह से कुछ पटाखे उसके घर की तरफ आए तथा उसकी बालकनी में रखे कपड़ों में आग लग गई। 

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु में मतदान में तेजी आयी, दोपहर एक बजे तक 40.05 प्रतिशत मतदान

उसने लिखा की कि काफी मुश्किल के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उसके इस पोस्ट के आधार पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नोएडा पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। इस बाबत पूछने पर सेक्टर 49 के थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की तरफ से अभी तक थाने में कोई शिकायत नहीं दर्ज करायी गयी है। उन्होंने बताया कि इस पोस्ट के आधार पर ‘मैरिज हॉल’ के संचालक को नोटिस जारी किया गया है।उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

ISIS Module Case में Mumbai की विशेष अदालत ने डॉक्टर Adnan Ali Sarkar को सुनाई 6 साल की कैद

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार