J&K के सोपोर में CRPF बंकर पर हमला करने वाली महिला की हुई पहचान, बुर्का पहनकर फेंका था पेट्रोल बम

By अनुराग गुप्ता | Mar 30, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर से एक वीडियो सामने आया रहा है, जिसमें बुर्का पहने हुए एक महिला ने सीआरपीएफ बंकर पर पेट्रोल बम फेंकते हुए दिखाई दे रही है। जिसकी पहचान हो गई है। बताया जा रहा है कि बुर्का पहनकर पेट्रोल बम फेंकने वाली महिला का कनेक्शन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि सोपोर में सीआरपीएफ बंकर पर बम फेंकने वाली महिला की पहचान हो गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: सरकार ने संसद में बताया आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद बाहर के 34 लोगों ने जम्मू-कश्मीर में खरीदी संपत्ति 

LeT की ओवर ग्राउंड वर्कर है महिला

समाचार एजेंसी एएनआई ने बुर्का पहनकर पेट्रोल बम फेंकने वाली महिला का वीडियो जारी किया है। जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। महिला को लश्कर-ए-तैयबा का ओवर ग्राउंड वर्कर बताया जा रहा है। दरअसल, सोपोर कस्बे में मंगलवार की शाम बुर्का पहने हुई एक महिला ने सीआरपीएफ बंकर पर पेट्रोल बम से हमला किया था। हालांकि इस हमले में किसी के भी हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

सामने आए वीडियो में बुर्का पहने हुए एक महिला सीआरपीएफ बंकर के पास रुकती है और अपने बैग से पेट्रोल बम निकालती है। इसके बाद महिला ने पेट्रोल बम में आग लगाई और उसे सीआरपीएफ बंकर पर फेंक दिया और वहां से भाग गई। बंकर पर मौजूद जवानों ने तत्काल प्रभाव से आग पर पानी डालकर उसे बुझा दिया। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में 50+ का नारा देकर भाजपा ने लिया पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प 

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सोमवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों के एक शिविर पर ग्रेनेड हमला किया था। अधिकारियों ने बताया था कि इस हमले में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं हुआ। आतंकियों ने शाम करीब साढ़े सात बजे शोपियां के इमाम साहिब इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के शिविर पर ग्रेनेड फेंका। हालांकि ग्रेनेड शिविर के बाहर फटा था।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ