कर्नाटक में महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद जान दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2024

कर्नाटक के कोलार जिले के केजीएफ तालुका में 38 वर्षीय एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद कथित तौर पर बुधवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान थिपम्मा के रूप में हुई है। वह एक गृहिणी थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए बताया कि महिला ने कथित तौर पर अपनी सात वर्षीय बेटी और चार वर्षीय बेटे को फंदे से लटका कर मार डाला।

उन्होंने कहा कि बच्चों की हत्या करने के बाद महिला ने पंखे से फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि महिला के पति ने शव देखे और उसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और महिला के पति से भी घटना को लेकर पूछताछ की गई है।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने Bishkek में Putin, Masoud Pezeshkian, Nikol Pashinyan और Sadyr Zhaparov से मुलाकात कर पलटे सारे समीकरण

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद राहत कार्य तेज, आधुनिक उपकरणों की कमी से बचाव दल जूझ रहे

200MP Camera और Robotic Gimbal के साथ Honor Robot Phone लॉन्च, जानिए Price और Features

फुटपाथ वाहनों के लिए नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने सड़क किनारे बाल काट रहे नाई का मुआवजा बढ़ाया