UAE से लापता हुई श्रीलंकाई महिला, अवैध प्रवास का पता चलने से थी परेशान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2019

दुबई। भारतीय व्यक्ति से विवाहित 58 साल की एक श्रीलंकाई महिला संयुक्त अरब अमीरात में लापता हो गई है। दरअसल यूएई में पिछले साल वीजा छूट योजना के दौरान परिवार के लगभग 30 वर्ष तक अवैध ढंग से यहां रहने के बारे में पता चला था, जिससे महिला मानिसक रूप से परेशान चल रही थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी सामने आयी है।

यूएई ने पिछले साल तीन महीने का ऐतिहासिक वीजा छूट कार्यक्रम शुरू किया था। इसमें सैकड़ों अवैध विदेशी कामगारों को रहने की अनुमति दी गई थी। छूट का लाभ उठाने वालों में भारतीय भी शामिल थे। बिना जुर्माने के देश छोड़ने की उनकी तय अवधि को खत्म कर दिया गया और उन्हें नौकरी खोजने के लिए छह महीने का अतिरिक्त समय दिया गया। गल्फ न्यूज ने बताया कि एम पी मधुसूदनन (63) ने बताया कि परिवार के अवैध प्रवास के उजागर होने से उनकी पत्नी रोहिणी परेरा परेशान हो गईं। इसके बाद उनकी मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था।

इसे भी पढ़ें: तेल टैंकरों पर हुए हमलों में UAE ने की जांच, विस्फोट के पीछे किसी देश का हाथ

मधुसूदनन ने कहा कि हमने अपनी कहानी प्रकाशित करने की अनुमति दी थी क्योंकि हम अपने प्रवास को वैध बनाने में मदद चाहते थे। हमें बहुत मदद भी मिली। लेकिन, इसका दूसरा पहलू यह था कि मेरी पत्नी घर उस दबाव को झेल नहीं सकी। मधुसूदनन ने कहा कि रोहिणी दोषी महसूस करती थी कि वह परिवार की दुर्दशा का कारण है और उन पर बोझ है। उन्होंने कहा कि हमने तुरंत उसे खोजने की बहुत कोशिश की, लेकिन नहीं मिली।

प्रमुख खबरें

Loksabha Election 2024| तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, 12 राज्यों की इन सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी जनता

MI vs SRH IPL 2024: सूर्या की आक्रामक शतकीय पारी से मुंबई ने सनराइजर्स को सात विकेट से हराया

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut