बिहार के कटिहार में महिला समेत उसके दो बच्चों की गला रेत कर हत्या, पति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2023

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में बलिया बेलोन थानाक्षेत्र के शिहपुर गांव में 35 वर्षीय एक महिला और उसके छह एवं 10 साल के दो बच्चों की नृशंस हत्या के कुछ घंटों बाद, पुलिस ने बुधवार को मृतिका के पति को इस अपराध में उसकी संदिग्ध भूमिका को लेकर गिरफ्तार कर लिया। कटिहार के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा, “प्रारंभिक जांच और मृतक महिला की मां द्वारा दी गई एक लिखित शिकायत के आधार पर, पुलिस ने उसके (मृतक महिला के) पति फिरोज आलम को इस अपराध में उसकी संदिग्ध भूमिका को लेकर गिरफ्तार कर लिया है।”

इसे भी पढ़ें: Nuh Violence: 'दंगाइयों से ही होगी नुकसान की भरपाई', CM Khattar बोले- हम हर किसी की रक्षा नहीं कर सकते

पुलिस द्वारा उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है औरजांच जारी है। पुलिस के अनुसार मृतकों में रोज़ आलम की पहली पत्नी सादाब ज़रीन खातून (35), और उनके दो बच्चे फैज़ान फ़िरोज़ (6) और पाया फ़िरोज़ (10) शामिल हैं। इससे पहले दिन में, बलिया बेलोन थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने संवाददाताओं से कहा था, फ़िरोज़ आलम ने दावा किया कि वह अपने गांव के पास एक मुहर्रम मेले में गया था और जब वह वापस लौटा, तो उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों को मृत पाया। उसने शोर मचाया।दूसरे कमरे में सो रही उसकी दूसरी पत्नी ने दावा किया कि उसे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस अधीक्षक ने कहा, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच चल रही है।

प्रमुख खबरें

Congress का तीखा हमला: Bhupendra Yadav इस्तीफा दें, भ्रष्टाचार पर राजधर्म निभाने की मांग

Karur भगदड़ पीड़ितों को मिलेगी Government Job, Madras High Court ने लगाया ये बड़ा कानूनी पेंच।

Jaipur School Girl Suicide | 9 साल की अमायरा की मौत से पहले का CCTV आया सामने, हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाती दिखी बच्ची

Big Bash League का भारत में ऐतिहासिक आगाज, Chennai करेगा पहले मैच की मेजबानी, PM मोदी का बड़ा ऐलान