हिमाचल प्रदेश में बलात्कार के प्रयास का विरोध करने पर घायल महिला की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2025

हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर के निकट एक गांव में 14 वर्षीय लड़के द्वारा बलात्कार का प्रयास किए जाने की घटना का विरोध करने पर घायल हुई 40 वर्षीय एक विवाहित महिला की घटना के पांच दिन बाद मौत हो गई। आरोपी को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तीन नवंबर को यहां एक गांव में हुई जिसके बाद महिला को चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआई) ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, महिला खेत में घास काट रही थी कि तभी नौवीं कक्षा के एक छात्र ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। इसने बताया कि जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने लाठी और दरांती से उस पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, इसके बाद ग्रामीणों ने उसे खेत में खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस को घटनास्थल से एक टूटे हुए पेन के टुकड़े और एक स्केल मिला तथा पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों से पता चलता है कि आरोपी ने यौन उत्पीड़न के इरादे से इस कृत्य को अंजाम दिया। इसने कहा कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ लिया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Peeragarhi Triple Murder की Inside Story: तांत्रिक ने Cold Drink में ज़हर मिलाया, धनवर्षा का सपना दिखाकर ली जान

Salem में Thalapathy Vijay की TVK रैली में बड़ा हादसा, दिल का दौरा पड़ने से एक शख्स की मौत

Himachal की Sukhu सरकार को Supreme Court से बड़ी राहत, Local Body Elections के लिए 31 मई तक मिला वक्त

O Romeo Movie Review: शाहिद कपूर का दमदार अभिनय, लेकिन विशाल भारद्वाज की कहानी अंत में पड़ी फीकी