Viral Video । महिला ने की Kareena Kapoor Khan से हाथ मिलाने की जिद, अभिनेत्री के रिएक्शन पर भड़के लोग, बचाव में उतरे फैंस

By एकता | May 07, 2023

बॉलीवुड सितारों को कई बार एक सेलेब्रिटी होने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। ऐसा ही कुछ बीते दिन अभिनेत्री करीना कपूर खान के साथ हुआ। दरअसल, शनिवार शाम को अभिनेत्री अपने पति और अभिनेता सैफ अली खान के साथ बांद्रा के मिज़ू रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंची थी। इस दौरान एक महिला उन्हें देखकर उत्साहित हो गयी। महिला ने करीना से हाथ मिलाने की जिद की। अभिनेत्री ने बड़े आराम से महिला को दूर से हेलो का इशारा किया। लेकिन बावजूद इसके महिला ने अभिनेत्री का हाथ पकड़कर जबरदस्ती उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की। करीना के साथ मौजूद व्यक्ति ने बड़ी मुश्किल से महिला को उनसे दूर किया। इस दौरान रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी भी मौजूद थे, जिनके कैमरों में ये पूरी घटना कैद हो गई।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसे भी पढ़ें: 2 Lakh की जैकेट बेचने पर ट्रोल हुए थे Aryan Khan, अब King Khan ने मामले पर इस अंदाज में किया रिएक्ट

करीना कपूर के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो देखते ही देखते वायरल हो गए। इन वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक तरह कुछ लोग इस मामले में करीना को दोषी ठहराते हुए नजर आ रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि अभिनेत्री ने अपने घमंड की वजह से उस महिला से हाथ नहीं मिलाया। वहीं दूसरी तरह बहुत से यूजर्स अभिनेत्री का इस मामले पर बचाव करते नजर आ रहे हैं। इन यूजर्स का कहना है कि कोई ऐसे जिद करेगा तो कोई आम आदमी भी ऐसे लोगों से हाथ नहीं मिलाएगा।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह