मध्य दिल्ली में कार की चपेट में आने से एक महिला की मौत, आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2025

मध्य दिल्ली में आईपी एस्टेट के पास एक महिला को अपनी कार से कुचल देने के आरोप में 46 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि महिला को लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उसे कोई चश्मदीद नहीं मिला और फिर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान, सचिवालय भवन की ओर भागती हुई एक सफेद कार का पता चला।

सचिवालय गेट के पास लगे सीसीटीवी फुटेज से गाड़ी की पुष्टि हुई, लेकिन उसकी नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं थी। जांच करने पर रजिस्ट्रेशन नंबर की पहचान हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह वाहन दरियागंज के ‘तोमर’ के नाम पर पंजीकृत पाया गया, जो हाल में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) परिसर में स्थानांतरित हुआ था।

पुलिस ने सोमवार को तोमर का पता लगाया और उसे कार के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में उसने कथित तौर पर दुर्घटना के समय कार चलाने और डर के मारे मौके से भागने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार कार जब्त कर ली गयी है। मृत महिला की शिनाख्त के लिए जांच-पड़ताल की जा रही है तथा कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद