Northeast Delhi में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटर को टक्कर मारी, महिला की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2025

उत्तरपूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में बुधवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कथित तौर पर एक स्कूटर को टक्कर मार दी जिससे एक युवती (21) की मौत हो गई और उसके पिता घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शाम 4.37 बजे जौहरीपुर नाला और शिव विहार तिराहा के बीच हुई।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला और उसके पिता स्कूटर पर सवार थे। ट्रॉली ने स्कूटर को साइड से टक्कर मारी, जिससे युवती सड़क पर गिर गई। अधिकारी ने कहा, स्कूटर से गिरने के बाद वह ट्रॉली के पिछले टायर के नीचे आ गई। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के समय पिता और बेटी ने हेलमेट नहीं पहना था।

पुलिस ने कहा कि हादसे में पिता को मामूली चोटें आईं। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर का चालक वाहन छोड़कर भाग गया। अधिकारी ने कहा, एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और नमूने एकत्र किए। लापरवाही से मौत सहित बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप