दिल्ली मेट्रो के आगे कूदकर महिला ने दी जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के झंडेवालान स्टेशन पर सोमवार को एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। इसकी वजह से कुछ देर के लिए ब्लू लाइन पर सेवा प्रभावित रही। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई। महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है उसकी उम्र करीब 40 साल है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त ट्रेन नोएडा/वैशाली की ओर जा रही थी और इसकी वजह से सेवा 10 से 15 मिनट तक प्रभावित हुई। महिला के शव को लेडी हार्डिंग चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में रखा गया है। यह रूट द्वारका को नोएडा और वैशाली से जोड़ता है।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha 2026: नित्य से लेकर सपिण्डन तक, पूर्वजों की आत्म-तृप्ति के लिए किए जाते हैं 12 प्रकार के श्राद्ध

Anahat Singh ने Satomi Watanabe को हराकर एशियाई खेलों के फाइनल में बनाई जगह

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद