महिला ने पति को मार कर लाश के साथ किया सेक्स, शव के टुकड़े कर चूहों को खिलाया, शरीर का खून चार दिनों तक पिया

By रेनू तिवारी | Oct 30, 2021

रूस में मरीना कोखल नाम की एक महिला ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। मरीना कोखल (Marina Kokhal) पर आरोप है कि उसने अपने पति की जहर देकर हत्या की और फिर उसके साथ यौन संबंध बनाया। सेक्स करने के बाद महिला ने अपने अपराध को छुपाने के लिए अपने पति के शरीर के कई टुकड़े किए, जिसमें से कुछ टुकड़ो को चूहों को खिलाया, कुछ अंगों को फ्रीज और वॉशिंग मशीन में डाल दिया। हत्या के दौरान पति के शरीर से बहा खून कई दिनों तक महिला से पिया।

इसे भी पढ़ें: नवजात शिशु के साथ डीएम दफ्तार के सामने गुहार लगाने पहुंची बलात्कार पीड़िता 

जांचकर्ताओं का दावा है कि पत्नी ने मधुमेह रोगियों के लिए एक हार्ड-टू-ट्रेस इंसुलिन विकल्प खरीदा और बाद में यूक्रेनी रैपर को ओवरडोज़ दिया, जिसका असली नाम अलेक्जेंडर युशको है। कोखल मुख्य संदिग्ध बनी हुई हैं, रूस के सर्वश्रेष्ठ फोरेंसिक वैज्ञानिक स्वीकार करते हैं कि वे यह साबित करने में विफल रहे हैं कि उन्होंने 68 वर्षीय अपनी मां एलेना कोखल के साथ मिलकर रैपर को घातक रूप से जहर दिया था।

रूसी महिला को अगस्त 2020 में गिरफ्तार किया गया था और तब से लेकर अब तक उनसे पूछताछ होती है लेकिन हत्या के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सका है। महिला ने पुलिस के सामने पति के शव को घर में रखने वाली बात को स्वीकार किया। कोखल आज तक इस मामले में मुख्य संदिग्ध बनी हुई है। माना जाता है कि उसने अपने पति के एक्ट्रा मेरिटल अफेयर के चलते कार्टराईट की हत्या कर दी थी।

प्रमुख खबरें

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा