उत्तराखंड के पौड़ी में तेंदुए के हमले में महिला की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2025

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के खिर्सू प्रखंड में बृहस्पतिवार को तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना कोटी गांव में हुई जहां गिन्नी देवी (65) शाम लगभग चार बजे रोज की तरह घर से लगभग 300 मीटर दूर घास काटने गयी थी और उसपर घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से एहतियात बरतने, अकेले जंगल या सुनसान इलाकों में न जाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है। घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।

उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में ठोस कार्रवाई की मांग की है। वहीं पौड़ी जिले के अन्य इलाकों से भी तेंदुए के घूमने के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। गढ़वाल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से वन कर्मी तैनात कर दिए हैं जबकि पिंजरे आदि लगाने की कार्यवाही भी की जा रही है।

प्रमुख खबरें

अल्लाह की मस्जिद को भी नहीं छोड़ा, मक्का के बाद दहला डाला मदीना?

Asian Games: Neeraj Chauhan ने साथी Dhiraj को हराकर व्यक्तिगत रिकर्व में कांस्य जीता

USBRL प्रोजेक्ट में Katra Banihal सेक्शन की स्पीड बढ़ी, 100 Kmph की रफ्तार से दौड़ी Vande Bharat

Copper Utensils Cleaning: बिना केमिकल Tamarind Pulp और Curd से तांबे के बर्तनों का कालापन करें दूर