By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2025
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में रविवार को बाघ के हमले में 65 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना एक दिन पहले जिले में बाघ के हमले में तीन महिलाओं की मौत होने के बाद सामने आई है।