त्रिपुरा में जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2025

पश्चिम त्रिपुरा जिले के एक गांव में जादू-टोना करने के शक में 63 वर्षीय आदिवासी महिला की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिधाई थाना क्षेत्र के अभिचरण गांव में जादू-टोना करने की आरोपी महिला नंदरानी देववर्मा के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में विशेष अभियान चलाया।

सिधाई थाना प्रभारी अजीत कुमार चकमा ने बताया, ‘‘बुजुर्ग महिला का शव 26 अक्टूबर को अभिचरण के एक जंगल से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद एक प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला की हत्या में संलिप्तता के आरोप में इलाके के तीन लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।’’

प्रारंभिक जांच के अनुसार, कुछ स्थानीय लोगों को शक था कि ‘‘गांव के दो परिवारों में लोगों की बीमारी का कारण नंदरानी द्वारा किया गया जादू-टोना है।’’ अधिकारी ने कहा कि इस गलत धारणा के प्रभाव में कुछ लोगों ने 26 अक्टूबर को नंदरानी के घर में घुसकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी और बाद में सबूत मिटाने के लिए उसे जंगल में दफना दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Ajit Pawar की मौत पर Congress का सनसनीखेज दावा, Vijay Wadettiwar बोले- 80% को साजिश का शक

Bikram Majithia Case: अकाली दल को बड़ी राहत, Supreme Court से बिक्रम मजीठिया को मिली जमानत

Bihar Budget 2026: डिप्टी CM विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, NDA सरकार की नई पहल का दिखेगा असर

Snow Moon ने रिश्तों में मचाई खलबली, देर रात इमोशनल होकर क्यों लोगों ने किए Breakup?