केरल में महिला पंचायत सदस्य मृत पाई गईं, आत्महत्या का संदेह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2025

केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के आर्यनाड में मंगलवार को एक पंचायत की 48 वर्षीय महिला सदस्य मृत पाई गईं। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और आर्यनाड ग्राम पंचायत के कोट्टक्कम वार्ड की सदस्य श्रीजा एस. सुबह अपने घर के पास एक शेड में मृत पाई गईं।

केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन ने आरोप लगाया कि वित्तीय मुद्दों पर श्रीजा को अपमानित करने के लिए सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा आयोजित एक सार्वजनिक बैठक के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली।

इस बीच, कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने आरोप लगाया कि वित्तीय मुद्दों को लेकर उन्हें निशाना बनाने वाले माकपा के अभियान के कारण ही उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने इस घटना को लेकर पंचायत में विरोध प्रदर्शन भी किया।

कोझिकोड में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मार्क्सवादी पार्टी के क्षेत्रीय सचिव के तत्वावधान में आयोजित बैठक के दौरान वार्ड की महिला सदस्य को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी