एंटीलिया केस की चार्जशीट: महिला सुरक्षाकर्मी ने कहा, सचिन वाजे हर महीने 50 हजार देते थे, मुझे कंपनी का निदेशक बनाया था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2021

मुंबई। एक महिला सुरक्षाकर्मी ने एनआईए को बताया है कि पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे उसके ग्राहक थे और पिछले वर्ष अगस्त से उसे प्रति महीने 50 हजार रुपये का भुगतान करना शुरू किया था। वाजे एंटलिया बम कांड और मनसुख हिरन हत्या मामले में आरोपी है। महिला ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से कहा कि एक कंपनी के खाते में सवा करोड़ रुपये डाले जाने के बारे में उसे जानकारी नहीं है। वाजे ने महिला को उस कंपनी का निदेशक बनाया था। उसका बयान एनआईए द्वारा पिछले हफ्ते मामले में दायर आरोपपत्र का हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने की पंजशीर में तालिबान के हमले में मदद करने के लिए पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने की मांग

महिला ने बयान में कहा कि वाजे से पहली बार वह 2011 में मिली थी। बयान में बताया गया कि वाजे जून 2020 में फिर से पुलिस बल में बहाल हो गया और उसने सुरक्षाकर्मी का काम छोड़ने के लिए कहा था क्योंकि उसने उसके लिए अच्छी आय का व्यवस्था करने का वादा किया। बयान में कहा गया, ‘‘इसी मुताबिक मैंने काम करना छोड़ दिया और सचिन ने मुझे मासिक खर्च के लिए अगस्त 2020 से प्रति महीने 50 हजार रुपये देना शुरू किया।’’ महिला ने कहा कि वाजे ने उसे नियमित आय के लिए दो मालिकाना हक वाला फर्म खोलने की सलाह दी।

प्रमुख खबरें

बिल्कुल नहीं.... What Women Want पर Kareena Kapoor और Mira Rajput की चटपटी बातें बनीं चर्चा का टॉपिक

Saudi Arabia पर Houthi हमलों की निंदा, कनाडा और जर्मनी के रक्षा मंत्रियों से हुई बात

डबल इंजन डबल जीरो हो गया, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

Mock Parliament या Public Impeachment को लेकर क्या कहता है भारत का संविधान?