अमेठी में खेत में गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2025

अमेठी जिले के जामों थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

परिजन शव को घर लेकर आये और पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि पड़ोस के उत्तम मिश्रा के खेत में जानवरों से सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है, जबकि कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि किसी जहरीले जीव के काटने से महिला की मौत हुई है।

जामो थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और खेत मालिक उत्तम मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

प्रमुख खबरें

AAP MP Sanjay Singh का आरोप, Jaunpur में कागजों पर चल रहे 5 सरकारी स्कूल

Rajnandgaon Police पर हत्या की जांच के दौरान दो भाइयों से मारपीट का आरोप

Raipur IGKV ने रद्द की BSc Agriculture परीक्षा, पेपर लीक के बाद अब सितंबर में होगी

Supreme Court पहुंचे पत्रकार Abhishek Upadhyay, गाजियाबाद पुलिस की FIR को चुनौती दी