दिल्ली के होटल में मिली थी महिला की लाश, आरोपी बॉयफ्रेंड ने इस नाराजगी में फोड़ा सिर

By निधि अविनाश | Mar 02, 2022

दिल्ली एयरपोर्ट के सामने महिपालपुर होटल मे मिली 26 साल की महिला की लाश का आरोपी पकड़ा गया है। बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने महिला के बॉयफ्रेंड शिवम चौहान को गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद का रहने वाला शिवम महिला के साथ होटल में था जब उसका कत्ल हुआ था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से जब पूछताछ की गई तो शिवम ने बताया कि, वह महिला के साथ पिछले 4 साल से रिलेशन में था लेकिन इसी दौरान लड़की दोस्ती उत्कर्ष नाम के लड़के से हो गई थी। आरोपी ने बताया कि, जब दोनों दिल्ली के होटल में साथ थे तब उत्कर्ष का लगातार लड़की को फोन आ रहा था जिससे दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

क्या कहां परिजनों ने

मृतका के परिजनों के मुताबिक, दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। लड़की अपने परिवार वालों को बताकर शिवम के साथ 1/2 दिनों के लिए बाहर भी घूमने चली जाती थी। 25 फरवरी को भी कुछ ऐसा ही हुआ, वह अपने बॉयफ्रेंड से मिलने घर से निकली और परिवारवालों को भी बता कर गई। बता दें कि, लड़की अपने साथ 62 हजार रुपये भी साथ ले गई थी। 25 फरवरी को अपने घर से निकलने के बाद से मृतका का फोन बंद आ रहा था। परिवारवालों को लगा कि वह शिवम के साथ सुरक्षित होगी लेकिन इस बार सब गलत थे। 27 फरवीर की शाम को जब परिजनों को पुलिस का फोन आता है तो सब घबरा जाते है। पुलिस ने परिवार वालों को होटल बुलाया और मृतका की लाश की पहचान कराई। लड़की के परिजनों ने बताया कि वह हमेशा से अपने बॉयफ्रेंड से शादी की बात करती थी और शिवम शादी की बात टालता रहता था। इसी से परेशान होकर उसके बॉयफ्रेंड ने उसका कत्ल कर दिया।

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार