मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं है महिलाएं और बच्चियां- जीतू पटवारी

By दिनेश शुक्ल | Sep 07, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की पलाश पंचायत अंतर्गत ग्राम भैरूपाड़ा में 13 साल की मासूम के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने दुःख व्यक्त किया है। जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर जंगल राज कायम हो गया है। उन्होंने कहा कि देश में महिला अत्याचार, बलात्कार के साथ ही मासूमों के साथ दुष्कृत्य के मामलों में मध्य प्रदेश पिछले बीजेपी शासन काल में देश में नम्बर वन पर था। वही एक बार फिर प्रदेश में छेड़छाड़, हत्या, अपहरण और बलात्कार के मामले लगातार बढ़ रहे है।

इसे भी पढ़ें: पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सी.बी.आई.जांच की मांग दोहराई

पूर्व मंत्री और कांग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जंगल राज में जहाँ एक तरफ प्रदेश का अन्नदाता आत्महत्या करने को मजबूर है तो दूसरी तरफ महिलाएं और बच्चियाँ प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। जीतू पटवारी ने कहा कि आप अपने आप को प्रदेश के बच्चों का मामा कहते है और उन्हें अपना भांजा-भांजी कहते नहीं थकते अरे आप कैसे मामा है जो आपके राज में मासूम सुरक्षित नहीं । युवा बेरोजगार, किसान आत्महत्या करने को मजूबर है तो दूसरी तरफ मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार और सामूहिक दुष्कृत्य हो रहा है। जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश की राजधानी भोपाल भी इससे सुरक्षित नहीं है यहाँ दरिंदे आवारा घूम रहे है, लेकिन पुलिस आंखे बंद कर बैठी है, आप कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में मासूम बच्ची के बलात्कार के मामले में सीएम हाउस का घेराव करते है लेकिन खुद गद्दी पर बैठकर उस मासूम को न्याय नहीं दिला पा रहे, आखिर शिवराज जी आप क्यों प्रदेश को शवराज बनाने पर तुले है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा