महिलाओं की देह अनमोल है, जितनी ढकी रहेगी, उतनी अच्छी दिखेगी, सलमान खान के कमेंट पर भड़के लोग

By रेनू तिवारी | May 02, 2023

मुंबई। समलाना खान इस वक्त अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने महिलाओं के लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसके कारण उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। सलमान खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि महिलाओं की देह अनमोल है और वे जितनी ढंकी रहेंगी, उतनी अच्छी दिखेंगी। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। लड़कियों के शरीर पर कमेंट को लेकर यूजर्स सलमान खान को यह कह रहे हैं कि गंदी नजर से लड़कियों को देखने वाले लड़को के लिए सलमान खान के पास कोई शब्द नहीं हैं क्या?

इसे भी पढ़ें: प्रभास को प्यार से इस निक-नेम से बुलाती है अनुष्का शेट्टी, केमिस्ट्री देखकर यकीन नहीं होता दोनों केवल दोस्त है?

कार्यक्रम के प्रस्तोता ने जब सलमान (57) से सवाल किया कि क्या फिल्म के सेट पर महिलाओं के लिए ‘ड्रेस कोड’ है, अभिनेता ने कहा, ‘‘जब आप एक शालीन फिल्म बनाते हैं तब हर कोई परिवार के साथ इसे देखने जाता है। मुझे लगता है कि महिलाओं की देह अनमोल है। वह जितनी ढंकी रहेगी, वे उतनी अच्छी दिखेंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह महिलाओं के बारे में नहीं है। यह पुरूषों के बारे में है, महिलाओं...आपकी पत्नी, आपकी बहन, आपकी मां को देखने के उनके तरीके के बारे है। मैं नहीं चाहता कि उन्हें अपमानित होना पड़े।

प्रमुख खबरें

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की