Artificial Earrings से पक गए हैं कान तो Turmeric और Mustard Oil का लेप देगा राहत

By अनन्या मिश्रा | Oct 27, 2026

शादी का सीजन शुरू होने वाला है और इस दौरान महिलाएं न सिर्फ सुंदर आउटफिट्स कैरी करती हैं। बल्कि ज्वैलरी भी लेती हैं। लेकिन महिलाओं को चिंता इस बात की है कि वह भारी-भारी आर्टिफिशियल कुंडल कैसे कैरी करें। खासकर वह महिलाएं जिनको आर्टिफिशियल कुंडल सूट नहीं करते हैं और उनके कान पक जाते हैं। तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आर्टिफिशियल कुंडल की वजह से आपके कान पक जाते हैं, तो एक नुस्खा आपके काम आ सकता है।

कैसे करें हल्दी और सरसों का इस्तेमाल

सबसे पहले आप एक चम्मच सरसों के तेल को गर्म करें। फिर जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए, तो इसमें चुटकी भर या थोड़ा सा अधिक हल्की मिलाएं। अब मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके रुई की सहायता से कान के होल के पास लपेट लें।

अब 1 से 2 घंटे तक मिश्रण को कान में लगा रहने दें। फिर कान को साफ रुई की मदद से साफ करें। आप दिन में 2 से 3 बार ऐसा करें। इससे पके कान की समस्या से आपको राहत मिल सकती है।

जानें हल्दी और सरसों के तेल के फायदे

हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जोकि सूजन की समस्या को दूर करता है और बैक्टीरिया से राहत मिलती है। यह संक्रमण से बचाव में मददगार होता है। ऐसे ही सरसों के तेल के अंदर एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसमें एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं। जोकि संक्रमण से रोकने में सहायक होता है और दर्द को भी दूर करता है।

ऐसे में अगर दोनों को एक साथ लगाया जाए, तो इससे न सिर्फ कानों के होल के आसपास आई लालिमा से राहत मिलती है। बल्कि सूजन, दर्द और जलन से भी छुटकारा मिल सकता है।

इन बातों का रखें ख्याल

आप उबलते हुए सरसों के तेल में हल्दी को नहीं डालें, वरना हल्दी काली पड़ सकती है। इससे अलग अधिक देर तक मिश्रण को कान में न लगा रहने दें। वरना कान पीला हो सकता है या फिर कान में धब्बे बन सकते हैं। अगर आपको स्किन संबंधी समस्या है, तो इसका इस्तेमाल करें, वरना समस्या बढ़ सकती है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Gaza और Iran से लेकर तमाम Islamic देशों में Benjamin Netanyahu की हार के लिए मांगी जा रही दुआएं

WADA ने ICC को Tier 1 में डाला, डोपिंग निगरानी में भारत शीर्ष श्रेणी में बरकरार

India At UN On Veto Power: वीटो पावर का इस्तेमाल.. भारत ने UN में लगाई क्लास!

NLSIU ने University Research Fellowship के लिए मांगे आवेदन, हर महीने मिलेंगे 2 लाख रुपये