महिला आयोग ने शिक्षिका की हत्या के मामले में ओडिशा के दो मंत्रियों को हटाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2021

नयी दिल्ली|  राष्ट्रीय महिला आयोग ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिखकर कहा है कि एक शिक्षिका की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या किए जाने के मामले को लेकर आरोपों के घेरे में आए राज्य के दो मंत्रियों को बर्खास्त किया जाए।

इसे भी पढ़ें: भारत की पेंशन प्रणाली 43 व्यवस्थाओं की रैंकिंग में 40वें स्थान पर: रिपोर्ट

खबरों के मुताबिक, इस मामले का मुख्य आरोपी पुलिस की हिरासत से फरार हो गया है। आरोप है कि बीजद सरकार के मंत्रियों ने इस आरोपी की फरार होने में मदद की। इस मामले में आरोपों के केंद्रबिंदु में गृह राज्य मंत्री दिव्यशंकर मिश्रा हैं। इसके अलावा राज्य के एक अन्य मंत्री प्रताप जेना भी आरोपों के घेरे में हैं।

महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने पटनायक को पत्र लिखकर कहा है कि आरोपों के घेरे में आए इन दो मंत्रियों को उनके पद से बर्खास्त किया जाए। आयोग ने पटनायक से यह आग्रह भी किया कि इस मामले पर वह खुद संज्ञान लें। महिला आयोग ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को भी पत्र लिखकर कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में निवेश करना चाहते हैं भारतीय, वैश्विक निवेशक : गोयल

प्रमुख खबरें

Lenskart Solutions के 3.6 करोड़ शेयरों का हुआ Block Deal और शुरुआती कारोबार में गिरा Share

West Bengal में मत्स्य पालन के विकास के लिए केंद्र देगा 9 करोड़ रुपये

जमुई घटना पर Tejashwi Yadav ने Bihar Govt पर साधा निशाना, लगाया गुंडाराज का आरोप

Delhi में Gold 200 रुपये गिरा, Silver 5000 रुपये फिसली