महाराष्ट्र में महिला पुलिसकर्मी अब 12 घंटे की जगह आठ घंटे की ड्यूटी करेंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2022

मुंबई| महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय पांडे द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, पूरे राज्य में महिला पुलिसकर्मियों को अब 12 घंटे के बजाय आठ घंटे ड्यूटी करनी होगी। महिला पुलिसकर्मियों के लिए नया कम अवधि का कार्य दिवस प्रयोगात्मक आधार पर लागू किया जाएगा।

इसमें कहा गया है कि यूनिट कमांडरों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आदेश को लागू किया जाए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि महिला अधिकारियों को कार्य और व्यक्तिगत जीवन में बेहतर तालमेल बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले यह व्यवस्था नागपुर शहर, अमरावती शहर और पुणे ग्रामीण में लागू की गई थी।

आपात स्थिति में या त्योहारों के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के घंटे बढ़ाए जा सकते हैं, लेकिन केवल संबंधित जिला पुलिस अधीक्षकों या पुलिस उपायुक्तों की अनुमति से ऐसा किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Haridwar Suicide Case: निठारी कांड के मुख्य आरोपी Surendra Koli ने क्यों बदली Identity? जांच में जुटी Police

Ganesh Utsav के छठे दिन बप्पा के लिए तैयार करें Paneer Modak, बेहद सरल है रेसिपी

1 लाख डॉलर दो...नाचते-नाचते ट्रंप ने भारतीयों को दिया एक और बड़ा झटका, H1B Visa वाले सावधान!

एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में Bangladesh से भिड़ेगा भारत, आक्रामक शुरुआत पर नजर