महिला सशक्तिकरण हमेशा से मेरे एजेंडे में शीर्ष पर रहा: ट्वीट कर बोले मुख्यमंत्री चन्नी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2022

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना हमेशा उनके एजेंडे में शीर्ष पर रहा है क्योंकि किसी भी समाज के विकास के लिए उनका सशक्तिकरण महत्वपूर्ण है। चन्नी ने ट्वीट किया, ‘‘महिलाओं को सशक्त बनाना किसी भी समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और यह हमेशा मेरे एजेंडे में सबसे ऊपर रहा है। कोई भी समाज महिलाओं को उचित सम्मान दिए बिना समृद्ध नहीं हो सकता है। उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की है और मैं, उनका भाई, हमेशा उनके पक्ष में खड़ा रहूंगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: चन्नी ने निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र, पंजाब विधानसभा चुनाव की तिथि आगे बढ़ाने का किया आग्रह

उन्होंने कहा, ‘‘हम भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे।’’ उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस बड़े बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखेगी।’’ उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें राज्य के लोगों से बहुत प्यार और सम्मान मिला है। चन्नी ने कहा था कि लोग उनकी सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए लिए गए फैसलों से खुश हैं। पंजाब में इस बार बहुकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, क्योंकि प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी आम आदमी पार्टी के अलावा शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन,भाजपा- शिअद (संयुक्त) और पंजाब लोक कांग्रेस गठबंधन चुनाव मैदान में है। पंजाब में 14 फरवरी को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी

Mahadev App से सट्टेबाजी में 94400 करोड़ रुपये की कमाई, ED ने कोर्ट को बताया

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया