प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की राशि महिला जनधन खाताधारी निकाल सकेंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2020

रांची। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत केंद्र सरकार के द्वारा जन-धन महिला खाताधारकों को तीन माह तक पांच सौ रुपये प्रति माह देने की योजना शुक्रवार से प्रारंभ हो जायेगी और खाताधारक अपने खातों से कल से धन निकाल सकेंगी। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना के तहत महिला जनधन खाता धारकों को अगले तीन महीने तक 500 रुपए हर महीने दिए जायेंगे ताकि उन्हें आवश्यक वस्तुओं को खरीदने और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में परेशानी का सामना ना करना पड़े।

इस योजना का लाभ झारखंड राज्य के सभी जन-धन महिला खाताधारक महिलाओं को प्राप्त होगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए तथा पीएमजेडीवाई महिला खाता धारकों के पैसे की सुगम निकासी तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने के वास्ते सभी खाताधारियों के लिए खाता संख्या के अंतिम अंक के आधार पर दिनों का निर्धारण किया गया है।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: नदियां उफान पर, Hirakud Dam के 16 गेट खोले गए और सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए लोग

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की