Relationship Tips । उम्र में बड़े और अनुभवी, ऐसी पर्सनालिटी वाले पुरुष आते हैं महिलाओं को पसंद, स्टडी में हुआ खुलासा

By एकता | Feb 02, 2024

महिलाओं की पसंद को समझना आसान तो नहीं है, लेकिन इतना मुश्किल भी नहीं है जितना आमतौर पर समझा जाता है। महिलाएं सीधी-साधी चीजों पर मरती है। लेकिन बात जब लड़का पसंद करने की होती है तो महिलाओं को सीधे-साधे पुरुष पसंद नहीं आते है। वैसे सच कहूं तो महिलाओं को पुरुष नहीं बल्कि उनकी पर्सनालिटी पसंद आती है। लड़कों की पर्सनालिटी ऐसी चीज है, जो महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करती है। लड़कों की पर्सनालिटी के अलावा भी कुछ ऐसी चीजें हैं, जो महिलाओं को आकर्षित करती है। चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं-

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice । रिश्ते में नजर आने लगे ये संकेत तो पार्टनर को छोड़कर आगे बढ़ने पर शुरू कर दें विचार

किसी से पूछा जाए कि महिलाओं को कैसे लड़के पसंद आते हैं? इसका जवाब शायद अमीर, अच्छे पैसे कमाने वाला, महंगे कपड़े पहनने वाले और आलीशान गाड़ियों में चलने वाले लड़के होंगे। वैसे ये बात सच है, लेकिन पूरी तरह नहीं। ज्यादातर महिलाओं को अमीर लड़के पसंद होते है, जो उनके खर्चे उठा सके। लेकिन आज भी बहुत सी महिलाएं अच्छे सलीके वाले लड़कों की ओर आकर्षित होती हैं। फिर चाहें लड़का महंगे कपड़ें पहने या साधारण या फिर आलीशान गाड़ियों में चले या किसी साइकिल पर, अगर लड़के का रहने का सलीका अच्छा नहीं है तो महिलाएं उसकी ओर आकर्षित नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice । टॉक्सिक रिश्ते के घातक अनुभवों से हो सकता है PTSD, इन संकेतों से करें इसकी पहचान

2010 के एक शोध के मुताबिक, महिलाओं को अपनी उम्र से बड़े पुरुष पसंद आते हैं। मनोवैज्ञानिक फियोना मूर का कहना है कि जो महिलाएं आर्थिक रूप से ज्यादा स्वतंत्र हो जाती हैं, उन्हें शक्तिशाली और बड़ी उम्र के पुरुष आकर्षित करते हैं। दरअसल, बड़ी उम्र के पुरुषों में अनुभव ज्यादा है, जिससे महिलाएं आकर्षित होती है। महिलाओं के अनुसार, बड़ी उम्र के लोग समझदार और कांफिडेंट होते हैं। इसके अलावा न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के 2013 के एक अध्ययन के अनुसार, महिलाओं को हल्की दाढ़ी वाले पुरुष सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं। हल्की दाढ़ी के अलावा साफसुथरे और आर्गनाइज वाले पुरुष भी महिलाओं को पसंद आते हैं।

प्रमुख खबरें

Manoj Sinha ने सेना के Operation Drishti की तारीफ की, सीमांत तंगधार में 220 सफल नेत्र ऑपरेशन

INDIA bloc का मतपत्र से चुनाव कराने पर जोर, Election Commission मुख्यालय तक निकालेंगे मार्च

एशियाई खेलों में Neeru Dhanda ने दो स्वर्ण पदक जीतकर पूरा किया हथेली पर लिखा संकल्प

UNHRC Session: Sardar Nasir Aziz Khan ने PoJK में पाकिस्तान के अत्याचारों पर उठाई आवाज