Jaya Parvati Vrat 2025: पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं करती हैं जया पार्वती व्रत, जानिए महत्व और मुहूर्त

By अनन्या मिश्रा | Jul 08, 2025

इस बार 08 जुलाई से जया पार्वती व्रत की शुरूआत हो रही है। यह व्रत मां पार्वती को समर्पित होता है। इस व्रत को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना से रखती हैं। तो वहीं अविवाहित कन्याएं सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं। हर बार आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि से इस व्रत की शुरूआत होती है और श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया को इसका समापन होता है। तो आइए जानते हैं जया पार्वती व्रत का मुहू्र्त, महत्व और पूजन विधि के बारे में...

कब से शरू हो रहा जया पार्वती व्रत

आपको बता दें कि 08 जुलाई 2025 से जया पार्वती व्रत की शुरूआत हो रही है। वहीं इसका समापन 13 जुलाई 2025 को होगी। 08 जुलाई को पूजा का मुहूर्त शाम 07:23 मिनट से रात 09:24 मिनट तक रहेगा।

महत्व

महिलाओं द्वारा यह व्रत भगवान शिव जैसे आदर्श पति की प्राप्ति के लिए करती हैं। इसके अलावा जया पार्वती व्रत सुख-सौभाग्य और विवाह योग की उत्तम पूर्ति के लिए भी किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा