श्रीनगर के लाल चौक पर CRPF की महिलाकर्मियों को किया गया तैनात, 30 साल में पहली बार महिलाओं की भी हुई जांच

By अनुराग गुप्ता | Oct 19, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित लाल चौक पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आपको बता दें कि घाटी में इन दिनों गैर-कश्मीरियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। जिसको ध्यान में रखते हुए सीआरपीएफ की महिला कर्मियों की तैनाती की गई है। जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। 

सीआरपीएफ की महिला कर्मियों ने श्रीनगर के लाल चौक इलाके से गुजरने वाली महिलाओं के बैग की जांच की। हालांकि कुछ महिलाओं ने इसका विरोध किया और कहा कि सार्वजनिक तौर पर जांच नहीं जानी चाहिए। 30 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है जब महिलाकर्मियों को तैनात किया है।

गैर-कश्मीरियों पर बढ़े हमले के बाद महिलाओं की तलाशी ली गई। जबकि पहले ऐसा नहीं होता था।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी और अमित शाह की बड़ी बैठक, कश्मीर समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा 

गैर-कश्मीरियों को बनाया गया निशाना

बीते शनिवार और रविवार को घाटी में आतंकवादियों द्वारा मासूम लोगों की हत्या किए जाने की खबरें सामने आईं। इसके अलावा पिछले 6 दिनों में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में भारतीय सेना के 9 जवान शहीद हो गए। जिसके बाद घाटी में सुरक्षाकर्मी और भी ज्यादा चौकस हो गए।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा

Mumbai के मॉल में नकली PMO ID और हथियार संग घुसे दो आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत