By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2022
पटना| बिहार विधानसभा ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला विधायकों को कुछ देर के लिए सदन का संचालन किए जाने की अनुमति दी।
ज्योति देवी ने आठ मार्च को सभी क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं के लिए अवकाश घोषित करने और 50 से अधिक आयुवर्ग की महिला सरकारी कर्मचारियों को उनकी पसंद की एक बार पोस्टिंग देने की मांग की थी।
इस बीच, 12 विधायक वाली भाकपा माले और पांच विधायक वाली एआईएमआईएम को यह पता चलने पर कि उनके लिए कोई समय अवधि तय नहीं की गई है, क्योंकि उनके पास कोई महिला विधायक नहीं थीं, दोनों पार्टियों के विधायकों ने नाराजगी व्यक्त की।