महिला अधिकार कार्यकर्ता तृप्ति देसाई भगवान अयप्पा के दर्शन करने सबरीमला पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2019

कोच्चि। महिला अधिकार कार्यकर्ता तृप्ति देसाई सबरीमला स्थितभगवान अयप्पा मंदिर में पूजा करने के लिए मंगलवार को यहां पहुंची। देसाई और कुछ अन्य कार्यकर्ता मंगलवार को कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी जहां से उन्हें कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्तालय में ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर को वे लोग मंदिर में पूजा करना चाहेंगी।

देसाई ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के 2018 में सभी आयुवर्ग की महिलाओं को सबरीमला मंदिर में प्रवेश की अनुमति देने के आदेश के साथ वह यहां पहुंची हैं। महिला कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘ मैं मंदिर में पूजा करने के बाद ही केरल से जाऊंगी।’’ पुणे की रहने वाली देसाई ने पिछले साल नवम्बर में भी मंदिर में दर्शन करने का एक असफल प्रयास किया था।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती