Blouse Designs For Heavy Breast: हैवी ब्रेस्ट के लिए महिलाएं बनवाएं ऐसे डिजाइनर ब्लाउज, मिलेगा परफेक्ट लुक

By अनन्या मिश्रा | Dec 06, 2024

साड़ी हो या लहंगा एथनिक आउटफिट पहनना लगभग हर महिला को पसंद होता है। शादी या फिर किसी फेस्टिलवल के मौके पर इस तरह के आउटफिट सबसे ज्यादा पहने जाते हैं। इसलिए इन्हीं दिनों में एथनिक आउटफिट की सबसे ज्यादा खरीददारी की जाती है। तो वहीं महिलाओं को कुछ अलग डिजाइन के कपड़ों को ट्राई करना पसंद आता है। इनमें से बहुत सारे ऐसे डिजाइन होते हैं, जो अच्छे लगते हैं। लेकिन कई बार इनको पहनने में हम कंफर्टेबल फील नहीं करते हैं। हैवी ब्रेस्ट की वजह से डिजाइनर ब्लाउज पहनने के बाद अच्छे नहीं लगते हैं। लेकिन देखने में यह काफी अच्छे नजर आते हैं। ऐसे में आप भी कुछ अलग डिजाइन को देखकर टेलर से ब्लाउज तैयार करवा सकती हैं। इनको पहनने के बाद आप काफी सुंदर दिखाई देंगी।

शर्ट स्टाइल ब्लाउज

इसे भी पढ़ें: Saree Desgins: शादी में नजर आएंगी सबसे अलग जब साड़ी में लगाएंगी ग्लैमर का तड़का, स्टाइल करें सेक्विन वर्क वाली रेड साड़ियां

एम्पायर वेस्ट ब्लाउज

अगर आप अपनी वेस्ट को हाइलाइट नहीं करना चाहती हैं, तो फिर आप टेलर से एम्पायर वेस्ट डिजाइन वाले ब्लाउज को तैयार करा सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज में नीचे की ओर सिलाई की जाती है और नीचे की ओर ब्लाउज को हल्का ढीला रखा जाता है। जिसकी वजह से ब्लाउज थोड़ा सा क्रॉप टॉप की तरह नजर आता है। आप डीप में या सिंपल दोनों तरह से इसकी नेकलाइन रख सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज कैरी करने के बाद काफी अच्छे लगते हैं।

फुल स्लीव्स ब्लाउज

आप अपनी साड़ी के लिए फुल स्लीव्स डिजाइन में ब्लाउज बनवा सकती हैं। इसके लिए आपको सिंपल डिजाइन में ब्लाउज बनवाना है और स्लीव्स फुल रखनी है। इससे आपके ब्लाउज का लुक अच्छा लगेगा और आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की