महिलाओं को ऑनलाइन उत्पीड़न नजरअंदाज नहीं करना चाहिए : केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2022

नयी दिल्ली| केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार को महिलाओं से ऑनलाइन उत्पीड़न की किसी भी घटना को नजरअंदाज नहीं करने बल्कि इस घटना की रिपोर्ट साइबर पुलिस या उस मंच पर करने का आग्रह किया, जहां इस तरह की घटना हुई हो।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सोशल मीडिया मंचों को जवाबदेह बनाने और निर्धारित समय के भीतर किसी उपयोगकर्ता (सोशल मीडिया यूजर) की शिकायत का निवारण करने के लिए सख्त कानून बनाए हैं।

मंत्री ने ‘द कॉल इट आउट कॉन्क्लेव’ में कहा, ‘‘अगर महिलाओं को आज ऑनलाइन प्रताड़ित किया जा रहा है तो एक तरीका है जिससे वे जवाब दे सकती हैं। पहली बात तो यह है कि उन्हें इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्हें यह नहीं मानना चाहिए कि उसे (प्रताड़ित करने वाले व्यक्ति को) ब्लॉक करने या नजरअंदाज करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘आप जिस भी राज्य में रह रही हैं, वहां की साइबर पुलिस को घटना की शिकायत दे सकती हैं या उस मंच के पासशिकायत दे सकती हैं, जहां यह घटना हुई है।

प्रमुख खबरें

केमिकल ट्रीटमेंट से खराब हुए बाल? तो हफ्ते में एक बार ये जादुई हेयर मास्क ट्राई करें, घर बैठे पाएं सिल्की-शाइनी बाल!

करोड़ों के अय्यर को बेंच पर बैठाएगी RCB? कुंबले बोले - जीतने वाली टीम से छेड़छाड़ क्यों करें

सर्दी की सुबह को बनाएं लाजवाब: मूली-चावल की पूड़ी का अनोखा स्वाद, जानें आसान रेसिपी

धीरेन्द्र शास्त्री का चेतावनी: खतरे में बांग्लादेश में हिंदुओं की पहचान, तुरंत एक्शन ले भारत