मुर्शिदाबाद हिंसा में अपने पतियों को गंवाने वाली दो महिलाओं ने राज्यपाल से सुरक्षा की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2025

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में हुई हिंसा में अपने पतियों को गंवाने वाली एक महिला और उसकी बहू ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और पुलिस उन्हें धमका रही है।

मुर्शिदाबाद हिंसा में अपने पतियों को खोने वाली दोनों महिलाओं ने पत्र में कहा, ‘‘हम हरगोबिंद दास और चंदन दास की विधवाएं, टूटे हुए दिल और कांपते हाथों से आपको पत्र लिखकर न्याय और सुरक्षा की मांग कर रही हैं। हम यह बात एक गुप्त स्थान से लिख रही हैं, क्योंकि हम न केवल सत्ताधारी पार्टी की धमकियों से डरी हुई हैं, बल्कि हमें पुलिस से भी डर है, जो हमें लगातार धमका रही है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि बिधाननगर पूर्व पुलिस थाने की एक टीम ने सुबह साल्ट लेक बीजी ब्लॉक से उनका अपहरण करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे हरगोबिंद के छोटे बेटे समर्थ की शिकायत मिलने के बाद साल्ट लेक बीजी ब्लॉक गए थे। पिछले महीने मुर्शिदाबाद में वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शन के दौरान हरगोबिंद दास और उसके बेटे चंदन की हत्या कर दी गई थी।

प्रमुख खबरें

Bhadohi में MEMU Train पर पथराव करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी पकड़े गए

Mathura Janmabhoomi पर 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 200 किलो चांदी से सजा गर्भगृह

Nepal Floods: Bhote Koshi नदी का जलस्तर फिर बढ़ा, बचाव टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश

Nepal Flash Floods: नेपाल में तबाही के बाद भी जारी जिंदगी की तलाश, बाढ़ में 675 लोगों की मौत; करीब 3 हजार अब भी लापता