Tamil Nadu में गरजे Amit Shah, बोले- Congress-DMK ने महिलाओं संग किया 'महाविश्वासघात'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2026

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के खिलाफ मतदान करने को लेकर कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर रविवार को तीखा हमला किया और उन पर संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण से वंचित कर उनसे ‘‘विश्वासघात’’ करने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार इस ‘‘साजिश’’ को सफल नहीं होने देगी और देश की महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करेगी।

शाह ने कहा,‘‘कांग्रेस और द्रमुक ने पूरे देश और तमिलनाडु की माताओं-बहनों को संसद और विधानसभाओं में (आरक्षण से) निश्चित रूप से वंचित किया है। तमिलनाडु के लिए (लोकसभा सीटों में) 50 प्रतिशत वृद्धि का मौका था लेकिन 2026 की जनगणना के आधार पर सीटें बढ़ाने पर जोर देकर उन्होंने तमिलनाडु की सीटें घटाने की साजिश रची है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से तमिलनाडु के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम कांग्रेस और द्रमुक की इस साजिश को सफल नहीं होने देंगे। हम तमिलनाडु के लोगों और तमिलनाडु की महिलाओं को निश्चित रूप से न्याय दिलाएंगे।’’ शाह ने ‘‘परिवारवादी राजनीति’’ को लेकर सत्तारूढ़ द्रमुक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘(मुख्यमंत्री) स्टालिन का पूरा ध्यान अपने बेटे (उदयनिधि) को मुख्यमंत्री बनाने पर है। पहले करुणानिधि, फिर स्टालिन और अब उनका बेटा। ऐसे वंशवादी दल तमिलनाडु के लोकतंत्र का कोई भला नहीं कर सकते।’’

शाह ने कथित भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर भी द्रमुक की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में अन्नाद्रमुक एवं भाजपा की सरकार बनने पर द्रमुक का भ्रष्ट शासन खत्म होगा। हम तमिलनाडु में भी अन्य राज्यों की तरह कानून-व्यवस्था बेहतर बनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम तमिलनाडु की खोई हुई गरिमा वापस लाने का प्रयास करेंगे।’’

शाह ने भाजपा को मिलने वाले ‘‘उत्साहपूर्ण समर्थन’’ की भी सराहना की। प्रचार वाहन पर सवार भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने मोडक्कुरिची मांगे और लोगों से उन्हें भा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की उम्मीदवार कृतिका के लिए वोटरी अंतर से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘तमिलनाडु में भाजपा के लिए उत्साहपूर्ण समर्थन। इरोड दक्षिण में रोड शो से सीधा प्रसारण।

प्रमुख खबरें

Earbuds छोड़ Wired Earphones और MP3 Player अपना रहे युवा, डिजिटल थकान बनी वजह

Alwar में 35 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में JEN और AEN को Rajasthan ACB ने दबोचा

त्योहारों पर Airfare की सीमा तय नहीं करेगी सरकार, Airlines को उचित किराया रखने की दी सलाह

Donald Trump और Xi Jinping शिखर वार्ता: व्यापार, ताइवान और तकनीक पर रहेगा जोर