महिला आरक्षण बिल गिरने पर Akhilesh Yadav का पलटवार, BJP की मंशा पर उठाए सवाल

By एकता | Apr 19, 2026

महिला आरक्षण बिल के संसद में गिरने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने नैतिक रूप से सरकार में बने रहने का अधिकार खो दिया है। उनका आरोप है कि बीजेपी इस बिल के जरिए महिलाओं का भला नहीं, बल्कि उनके साथ धोखा कर रही थी।

इसे भी पढ़ें: Bishnupur में ममता सरकार पर बरसे PM Modi, महिला आरक्षण का नाम लेकर TMC पर साधा निशाना

सांकेतिक आरक्षण से नहीं होगा असली बदलाव

अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केवल कानून बनाना काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक सामाजिक बाधाओं को दूर नहीं किया जाएगा, पारिवारिक जिम्मेदारियों के नाम पर आने वाली मानसिक जकड़न को तोड़ा नहीं जाएगा और स्कूली स्तर से महिलाओं का आत्मविश्वास नहीं बढ़ाया जाएगा, तब तक यह आरक्षण केवल एक 'सांकेतिक' बनकर रह जाएगा। उनका मानना है कि सच्चा नेतृत्व तभी उभरेगा जब महिलाओं की सही गिनती होगी और उन्हें उनका वाजिब हक मिलेगा।

प्रमुख खबरें

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद

जब हमला हुआ खामनेई के साथ थे! वो आखिरी वक्त तक...अरागची ने अब बताई उस रात की पूरी कहानी

इजराइल ने UN में अचानक निकाल लिया ड्रोन, पूरी दुनिया में तहलका!