जब तक जम्मू-कश्मीर में दोनों संविधान लागू नहीं किये जाते, तब तक चुनाव नहीं लड़ूंगी: महबूबा मुफ्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2021

जम्मू। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि वह तब तक चुनाव नहीं लड़ेंगी जब तक कि भारतीय और तत्कालीन राज्य का संविधान दोनों जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं हो जाते। पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, यह (अनुच्छेद 370 और 35-ए को निरस्त करना) व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए बहुत भावनात्मक मुद्दा है। मैंने भारत और राज्य के संविधान के तहत पहला चुनाव लड़ा। मैंने दोनों झंडे अपने हाथों में लिए। मैंने कहा है कि जब ​​तक (जेके में) दोनों संविधान एक साथ (मौजूद) नहीं होंगे तब तक मैं व्यक्तिगत रूप से चुनाव नहीं लड़ूंगीं।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में चुनाव की तैयारियों को लेकर राहुल गांधी ने की वरिष्ठ नेताओं से चर्चा

उन्होंने कहा, मैंने यह बार-बार कहा है, आप एक आदमी को पकड़ सकते हैं, लेकिन एक विचार को नहीं। आपको वाजपेयी (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी) जी की तरह इस विचार का समाधान करना चाहिये।

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल