अमेरिका और यूरोपीय सरकारों ने रूस पर लगाए वित्तीय प्रतिबंध, क्या चीन भी लेगा कोई एक्शन?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

बीजिंग। चीन के बैंक नियामक ने बुधवार को कहा कि बीजिंग रूस पर वित्तीय प्रतिबंध लगाने के अमेरिका और यूरोपीय सरकारों के कदम में शामिल नहीं होगा। चीन रूसी तेल और गैस का एक प्रमुख खरीदार है तथा उसने यूक्रेन पर मॉस्को के हमले की आलोचना करने से परहेज किया है। चीनी बैंकिंग और बीमा नियामक आयोग के अध्यक्ष गुओ शुकिंग ने कहा कि बीजिंग प्रतिबंधों का विरोध करता है।

इसे भी पढ़ें: व्लादिमीर पुतिन पर जो बाइडेन ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- तानाशाह को चुकानी होगी कीमत

गुओ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम इस तरह के प्रतिबंधों में शामिल नहीं होंगे और हम सभी संबंधित पक्षों के साथ सामान्य आर्थिक, व्यापार तथा वित्तीय आदान-प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम वित्तीय प्रतिबंधों को अस्वीकार करते हैं, विशेष रूप से एकतरफा शुरू किए गए प्रतिबंधों का, क्योंकि इनका कोई बहुत अधिक कानूनी आधार नहीं है तथा इसका अच्छा प्रभाव नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत