'महाराष्ट्र में घुसने नहीं देंगे, हनुमान चालीसा का पाठ करने पर जान से मार देंगे', नवनीत राणा को फोन पर मिली धमकी

By अभिनय आकाश | May 26, 2022

हाल ही में मातोश्री-हनुमान चालीसा मामले के सिलसिले में मुंबई की अदालत की तरफ से जमानत पर रिहा हुई अमरावती के सांसद नवनीत राणा ने उन्हें जान से मारने की धमकी वाले फोन को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में बुधवार को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। दिल्ली पुलिस ने कहा कि नॉर्थ एवेन्यू थाने में एक एफआईआर दर्ज़ की गई है, जिसमें अमरावती के सांसद नवनीत राणा ने आरोप लगाया है कि उन्हें जान से मारने के लिए कई बार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने की राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन और आठ परियोजनाओं की समीक्षा

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत मिली है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि अप्रैल में नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने घोषणा की थी कि वे मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। 23 अप्रैल को, उन्हें मुंबई पुलिस ने मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का जाप करने पर जोर देने के लिए देशद्रोह और समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 4 मई को दोनों सांसदों को मामले में मुंबई की एक अदालत ने जमानत दे दी थी। 

प्रमुख खबरें

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में

BIADA MD ने Patliputra Industrial Area का लिया जायजा, अतिक्रमण और गंदगी पर कार्रवाई के निर्देश

Delhi में सुरक्षा पहरे के बीच प्रदर्शनकारी Connaught Place वॉशरूम और गुरुद्वारे में छिपे, कई हिरासत में

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल