सर्दियों में Cracked Heels से हैं परेशान तो रात में आजमाएं ये 7 असरदार घरेलू नुस्खे

सर्दियों में फटी एड़ियों की समस्या से राहत पाने के लिए कुछ आसान घरेलू नुस्खे बेहद असरदार हैं। नारियल तेल, शहद, एलोवेरा, शीया बटर और ग्लिसरीन का नियमित इस्तेमाल त्वचा को नमी प्रदान करता है। इसके अलावा पैरों को गुनगुने पानी से धोकर मॉइस्चराइज करने से एड़ियां जल्द ही मुलायम और खूबसूरत बन जाती हैं।
मौसम बदलने से हमारी स्किन पर काफी प्रभाव पड़ता है। सर्दियों के मौसम में त्वचा सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। वैसे इस मौसम में होंठों और एडियों का फटना काफी कॉमन है। यह सर्दियों की सबसे बड़ी समस्या है। अगर आप भी फटी एड़ियों से परेशान रहते हैं, तो अब आप चिंता न करें। बस इन 7 घरेलू नुस्खों को फॉलो करें और पाएं अपने पैरों को खूबसूरत पहली की तरह।
कई बार लोग फटी एड़ियों के कारण शर्मिंदा भी फील करते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे 7 घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो आपकी काफी मदद करेंगे।
एड़ियों पर लगाएं नारियल का तेल
असल में नारियल का तेल त्वचा को अच्छे से मॉइश्चराइज करने में सहायक है। इसमें पाए जाने वाला फैटी एसिड त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करता है। रात को सोने से पहले पैरों को साफ करके अच्छी तरह सुखा लें। फिर एड़ियों पर नारियल का तेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज कर लें। नियमित रुप से ऐसा करने से एड़ियों का फटना कम होगा और एड़िया मुलायम रहेगी।
शहद से दें पैरों को नमी
शहद एक प्रकार से ह्यूमेक्टेंट माना जाता है, यानी यह नमी बनाए रखने में मदद करती है। इसके बाद गुनगुने पानी में थोड़ा शहद मिला लें और उसमें 10-15 मिनट तक पैरों को भिगोकर रखें। फिर पैरों को साफ पानी से धोकर अच्छे ड्राई कर लें। फिर मॉइस्चराइजर लगा लें। करीब कुछ दिनों तक ऐसा करने से आपको काफी फर्क महसूस होगा।
शहद और दूध का पेस्ट लगाएं
क्रैक्ड हील्स से राहत पाने के लिए आप थोड़ा-सा शहद और गुनगुना दूध मिलाकर पैरों पर लगा सकते हैं। इसे कुछ देर रहने दें और करीब 15-20 मिनट बाद धो लें। इससे एड़ियां मुलायम होंगी।
एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल
एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक और नमी प्रदान करता है। यह आपकी एड़ियों की त्वचा को सॉफ्ट बनाएंगी। इसे आप रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इसको आप कुछ देर तक त्वचा पर रहने दें। संवेदनशील त्वचा होने पर सबसे पहले पैच टेस्ट जरुर करें।
शीया बटर से करें मसाज
अगर आप शीया बटर त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वैसे इसमें फैटी एसिड त्वचा को सॉफ्ट बना सकते हैं। रात के सोने से पहले थोड़ी मात्रा में शीया बटर लेकर एड़ियों पर लगा सकते हैं।
गुनगुने पानी से पैरों की सफाई करें
सर्दियों में सबसे जरुरी है कि पैरो की त्वचा साफ रखना। अगर आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करेंगे, तो आपके पैरों की त्वचा मुलायम रहेगी। इसके लिए सबसे पहले एक टब गुनगुना पानी लें और इसमें 5-10 मिनट तक पैर रख लें। आप इस पानी में थोड़ा एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। पैरों को ज्यादा देर तक भिगोकर न रखें और पानी को अधिक गर्म न हो।
ग्लिसरीन और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें
असल में ग्लिसरीन त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करती है। रात को सोने से पहले पैरों को साफ करके ग्लिसरीन युक्त मॉइस्चराइजर लगाएं। फिर सूती मोजे पहन लें। इससे एड़ियों की त्वचा को रुखेपन से बचाने में मदद मिलेगी।
अन्य न्यूज़














