कारगिल युद्ध के बाद बनी कमेटी के सुझाव में 62 बिन्दुओं पर हुआ काम, पाकिस्तान-चीन से एक साथ युद्ध करने में सक्षम है भारतीय सेना

By अभिनय आकाश | Jul 26, 2021

किसी भी देश की सैन्य ताकत से उसके आवाम में सुरक्षा की भावना पैदा होती है और देश की रक्षा की खातिर अपने जान की बाजी लगाना त्याग का सबसे बड़ा उदाहरण भी माना जाता है। प्राचीन धर्म ग्रंथों में भी लिखा है 'जननी, जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी' अर्थात माता और मातृभूमि का स्थान स्वर्ग से भी बढ़कर है। वर्तमन दौर में किसी भी देश की सैन्य ताकत से ही उसकी मजबूती का अंदाजा लगाया जाता है। इस लिहाज से गौर फरमाए तो जिस देश की सेना जितनी बड़ी, अत्याधुनिका और संख्याबल में बड़ी होती है, इसे दुनिया में उतना ही ताकतवर माना जाता है। आज कारगिल विजय दिवस के 22 साल पूरे हुए हैं। जब पाकिस्तान ने 1999 में धोखे से घात करने की कोशिश की थी और बदले में उसे ऐसा मुंहतोड़ जवाब मिला था कि उसकी टीस आज तक उसके जेहन में जिंदा है। सेना के शौर्य और पराक्रम की गाथाएं पूरी दुनिया जानती है। कारगिल युद्ध के बाद से भारतीय सेना की ताकत में बड़ा इजाफा हुआ है। भारतीय सेना वर्तामान दौर में एक साथ पाकिस्तान और चीन के साथ युद्ध करने में सक्षम हो चुकी है।

कारगिल युद्ध के बाद से भारतीय सेना की ताकत में कई गुणा इजाफा हुआ है। कारगिल युद्ध के बाद तत्कालीन केंद्र सरकार ने एक कमेटी गठित की थी। उस कमेटी ने सेना की मजबूती को लेकर 75 बिन्दुओं पर काम करने की सिफारिश की थी। जिसमें से 62 बिन्दुओं पर काम पूरा हो चुका है। यानी कि भारतीय सेना की ताकत इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि वो एक साथ पाकिस्तान और चीन दोनों से मुकाबला कर सकती है। देश की सीमाएं इतनी सुरक्षित हो चुकी है कि कारगिल जैसी घुसपैठ अब देश के दुश्मनों के लिए ख्वाब सरीखा है। 

भारत के पास है दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना

दुनिया की 10 सबसे ताकतवर सेनाओं की लिस्ट में भारत चौथे पायदान पर है। इसी दम पर उसने लद्दाख में चीनी सैनिकों को पीछे हटने पर मजबूर किया और पाकिस्तान की हरकतों का एलओसी पर उसे माकूल जवाब भी मिलता रहता है। रक्षा मामलों की वेबसाइट मिलिट्री डायरेक्ट पर रविवार को जारी अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक 100 अंकों के सूचकांक में 82 अंकों के साथ चीन की सेना दुनिया की सबसे मजबूत सेना है। वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान 10नें स्थान पर है। 

प्रमुख खबरें

रोली का दाग लगने पर भूलकर भी न करें रगड़ने की गलती, बस इन ट्रिक्स जरिए साफ करें कपड़ें

Delhi Police ने ज्वैलरी किटी फ्रॉड में अनिकेत वर्मा को सूरत से पकड़ा, 1.5 करोड़ की ठगी का आरोप

AI से वित्तीय धोखाधड़ी में भारी उछाल, US में 89 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान

Ganesh Utsav पर Delhi-NCR में दर्शन के लिए Noida के ये प्रसिद्ध मंदिर हैं बेहद खास