शूजित सरकार के साथ करने जा रहे हैं विक्की कौशल काम, इस दिन शुरू होगी फिल्म “सरदार उधम सिंह” की शूटिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2020

मुंबई। विक्की कौशल अभिनीत फिल्म “सरदार उधम सिंह” के निर्माण के बाद (पोस्ट-प्रोडक्शन) का काम सोमवार से शुरू होगा। फिल्म के निर्देशक शूजित सरकार ने इसकी घोषणा की। महाराष्ट्र में सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा फिल्म, टेलीविजन सीरियल, विज्ञापनों आदि की शूटिंग फिर से शुरू करने की अनुमति देने के एक हफ्ते बाद फिल्मकार ने ट्विटर के जरिए इस फिल्म के बारे में यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: मुंबई की बारिश से था इरफान खान का एक अजीब सा रिश्ता, बेटे बबिल ने खोला पिता का ये राज

सरदार उधम सिंह के पोस्ट प्रोडक्शन का काम कल से यानि आठ जून से फिर शुरू होगा।” पिछले हफ्ते सरकार का प्रस्ताव जारी करते हुए विभाग ने कहा था कि निर्माताओं को सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए काम करने होंगे। आदेश में कहा गया कि सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा और व्यक्तिगत साफ-सफाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप