कोरोना संकट के बीच KEC इंटरनेशनल के सभी कारखानों में काम फिर शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2020

नयी दिल्ली। केईसी इंटरनेशनल ने चरणबद्ध तरीके से देशभर में अपने सभी कारखानों में काम फिर शुरू कर दिया है। केईसी इंटरनेशनल बिजली पारेषण के लिए इस्तेमाल होने वाले टावरों का उत्पादन करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, सरकार और संबंधित प्राधिकारियों से अनिवार्य अनुमति हासिल करने के बाद कंपनी ने अपने सभी कारखानों में उत्पादन फिर शुरू कर दिया है। देशभर में स्थित पांच कारखानों में उत्पादन चरणबद्ध तरीके से आरंभ किया गया है।

कंपनी ने कहा कि उसकी प्रमुख घरेलू परियोजनाएं बिजली पारेषण, वितरण, रेलवे एवं अन्य बुनियादी ढांचा कारोबार से जुड़ी हैं। उन्होंने भी चरणबद्ध तरीके से अपना कामकाज फिर शुरू कर दिया है। कंपनी ने अन्य परियोजनाओं को शुरू करने के लिए भी अनुमति मांगी हैं जिसके उसे निकट भविष्य में शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी ने कहा कि उसने अपने सभी प्रत्यक्ष और संविदा कर्मचारियों के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं। वह स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के दिशानिर्देशों के अनुरूप कार्य कर रही है। सामुदायिक दूरी के नियमों को कार्यस्थल पर अनिवार्य रूप से लागू किया जा रहा है और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ

Ranji Trophy 2026-27 का आगाज रविवार से, स्टार खिलाड़ियों और युवाओं पर रहेंगी नजरें