खनिज क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम करें: जीएसआई महानिदेशक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2022

नयी दिल्ली| भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के महानिदेशक राजेंद्र सिंह गरखल ने युवा अधिकारियों से कहा कि वे अन्वेषण और अन्य भू-वैज्ञानिक गतिविधियों के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग करें और देश को खनिज क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अथक प्रयास करें।

बीते 172 वर्षों के दौरान जीएसआई के विभिन्न उल्लेखनीय कदमों को रेखांकित करते हुए गरखल ने कहा कि संगठन द्वारा अपने मिशन के तहत शुरू की गई विभिन्न पहलों के माध्यम से इन कदमों को जारी रखने की आवश्यकता है।

खनन मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक गरखल ने कहा कि खनिज ब्लॉक की पहचान करने और देश के व्यापक खनिज संसाधनों को बढ़ाने में जीएसआई की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

जीएसआई ने देशभर के अपने कार्यालयों में 172वां स्थापना दिवस मनाया, मुख्य कार्यक्रम इसके कोलकाता स्थित केंद्रीय मुख्यालय में शुक्रवार को हुआ।

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष