जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में घायल मजदूर की भी मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर छह हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2019

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकवादी हमले में गंभीर रूप से घायल एक अन्य मजदूर ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद इस हमले में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल के पांच प्रवासी मजदूरों की मंगलवार को कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने कहा कि इस घटना में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था और बाद में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ित पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के हैं।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग डीसी ऑफिस के बाहर सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमला, 5 घायल

यह हमला उस समय हुआ, जब यूरोपीय संघ के सांसदों का एक शिष्टमंडल कश्मीर में स्थानीय लोगों से बात करने और संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिला विशेष दर्जा निरस्त होने के बाद उनके अनुभव जानने के लिए दो दिवसीय दौरे पर यहां आया है।

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया