By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2017
जयपुर। विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने विहिप कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा संचालित अन्नपूर्णा अन्नबैंक में एकादशी पर एक मुट्ठी अनाज जमा कराने का संकल्प दिलाया। विहिप द्वारा आयोजित ‘एक मुट्ठी अनाज’ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. तोगडिया ने कहा कि मौजूदा समय भारत में कई ऐसे बेसहारा, निर्धन, असहाय लोग हैं, जो हर रोज बिना रोटी खाए सो जाते हैं। उन्हीं की सेवा के लिये विहिप ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ’एक मुट्ठी अनाज’ जैसी योजना शुरू की है।
इस अन्न को उन बेसहारा, गरीब, असहाय लोगों तक पहुंचाया जायेगा जिससे की उनका पेट भर सके। उन्होंने कहा कि बेसहारा, गरीब, असहाय लोगों के लिये अन्नदान कर उन लोगों तक अन्न पहुंचाकर उनका पेट भरना ही हिन्दू धर्म की सच्ची सेवा है।