By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2021
नयी दिल्ली। यूट्यूब के मुख्य उत्पाद अधिकारी नील मोहन ने कहा कि उनकी कंपनी वीडियो स्ट्रीमिंग मंच के खुलेपन को बनाए रखने के साथ ही उपयोगकर्ताओं को नुकसानदेह कंटेंट से बचाने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। शीर्ष कार्यकारी ने कहा कि यूट्यूब के पास उपयोगकर्ताओं, रचनाकारों और भागीदारों के पूरे तंत्र को नफरत भरे भाषणों, गलत सूचनाओं और हानिकारक सामग्री जैसे पहलुओं से बचाने के लिए हमेशा से मजबूत सामुदायिक दिशानिर्देश रहे हैं। उन्होंने रायसीना संवाद के एक सत्र में कहा, ‘‘हम सरकारी एजेंसियों, नियामकों के साथ काम करना चाहते हैं... पूरी दुनिया में इस बात पर चर्चा हो रही है कि यूट्यूब किस तरह ऐसी भूमिका निभा सकता है, जो सरकारों द्वारा तय ढांचे को संतुष्ट करती है... हम वर्षों से ऐसा कर रहे हैं।