कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की कार्यशाला, नेताओं ने चुनाव में जुटने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2023

कांग्रेस के नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्षों की एक दिवसीय कार्यशाला बृहस्पतिवार को यहां आयोजित की गयी, जिसमें पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में जुटने का आह्वान किया। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित इस कार्यशाला को प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने संबोधित किया। गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि देश में हालात चिंताजनक है और ऐसी फासीवादी ताकतें जिनका लोकतंत्र में यकीन नहीं है, वे सत्ता में बैठी हैं जिनका व्यवहार चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने इलाके के लोगों को पार्टी से जोड़ें व संगठन तथा सरकार के निर्देश उन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता आज से ही चुनाव में जुट जाएं।उन्होंने कहा, कोई कह रहा है चुनाव में 90 दिन है कोई कह रहा है 100 दिन है मै कहता हूं कि जीरो दिन है चुनाव का आगाज जब होगा हो जायेगा, आप तो आज ही चुनाव का आगाज कर दो। पूर्व मंत्री हरीश चौधरी भी बैठक में मौजूद थे। उन्होंने ट्वीट किया, पीसीसी मुख्यालय, जयपुर में नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्षों की एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुआ। यहां,आगामी चुनावों की रणनीति एवं विभिन्न पदों की जिम्मेदारी पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रमुख खबरें

Siddaramaiah के कथित स्टिंग केस में दिल्ली से रितेश पांडे गिरफ्तार, Bengaluru कोर्ट से मिली जमानत

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई