Kashmir में आतंकवाद के साथ ड्रग्स का भी हो रहा सफाया, कार्यशालाओं के जरिये युवाओं का हो रहा मार्गदर्शन

By नीरज कुमार दुबे | May 03, 2023

कश्मीर में नशीली दवाओं का धंधा करने वालों पर ऐसी चोट हुई है कि घाटी अब ड्रग्स मुक्त होने वाली है। एक ओर जहां सीमा पर कड़ी सुरक्षा की वजह से बाहर से ड्रग्स नहीं आ पा रही है तो वहीं पुलिस प्रशासन की सख्ती से ड्रग्स के कारोबार से जुड़े लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई हुई है। इस सबसे कश्मीरी युवाओं को सबसे ज्यादा लाभ हुआ है क्योंकि ड्रग्स की लत लगाकर उनसे अनैतिक कार्य करवाये जाते थे। कश्मीरी युवा आज बदले माहौल में जहां मुख्यधारा के क्षेत्रों में अपना कॅरियर बना रहे हैं वहीं देश के लिए कुछ कर गुजरने की भावना भी उनके अंदर बलवती हुई है। इस बीच, कश्मीर में कई संस्थाएं समय समय पर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाकर या स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर युवाओं का मार्गदर्शन करती रहती हैं ताकि वह सद्मार्ग पर चलें। इसी कड़ी में श्रीनगर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं के अलावा डॉक्टरों, शिक्षकों और अन्य लोगों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव के बारे में तो चेताया ही गया साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में भी डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया गया।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है