By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2022
वाशिंगटन, विश्व बैंक के भारत प्रमुख जुनैद कमाल अहमद को ऋण देने के इस अंतरराष्ट्रीय संस्थान का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, अहमद उपाध्यक्ष, ऑपरेशंस के तौर पर बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी (एमआईजीए) का नेतृत्व करेंगे। वह दूसरे बांग्लादेशी नागरिक हैं जिन्हें विश्व बैंक के इतिहास में इतने बड़े पद पर नियुक्त किया गया है। अहमद 18 अप्रैल से नया पद संभालेंगे। फैसल चौधरी पहले बांग्लादेशी नागरिक थे जो ऑपरेशंस, उपाध्यक्ष बने थे।