विश्व बैंक ने की भारत की तारीफ! कोरोना वायरस की वैक्सीन पर आया बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2021

 वाशिंगटन। विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने कहा कि भारत सौभाग्यशाली है कि उसके पास सीरम इंस्टीट्यूट जैसा वैश्विक टीकों का एक बड़ा निर्माता है और कहा कि वह घरेलू टीकाकरण कार्यक्रम में तेजी लाने के देश के प्रयासों से प्रोत्साहित होते हैं। मालपास ने ये टिप्पणियां अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की आगामी बैठक से पहले मीडिया से चर्चा के दौरान सोमवार को की। उन्होंने कहा, “मेरा सीरम इंस्टीट्यूट के साथ काफी संपर्क रहा है।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में नक्सली वारदातें बीस प्रतिशत अधिकः सांसद संतोष पाण्डेय

उन्होंने कहा, “क्योंकि क्षमता संबंधी अवरोध बहुत ज्यादा हैं, इसलिए हम जो टीकाकरण अभियान चला रहे हैं उसके स्तर को बढ़ाने के लिए बहुत लोगों की जरूरत पड़ती है।” स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया भारत ने शुक्रवार तक कुल 7,06,18,026 कोविड रोधी टीके की खुराकें दी हैं। मालपास ने कहा कि यह महत्त्वपूर्ण एवं आवश्यक है कि विकासशील देशों को टीकों की जल्द आपूर्ति हो क्योंकि टीकाकरण में, असल में, बहुत ज्यादा समय लगता है।

प्रमुख खबरें

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा